कांग्रेस महामन्त्री में गगन थापा और विश्वप्रकाश शर्मा विजयी
काठमांडू, १६ नवम्बर । नेपाली कांग्रेस की १४वें महाधिवेशन से गगन कुमार थापा और विश्वप्रकाश शर्मा पार्टी महामन्त्री पद में निर्वाचित हो गए हैं । निर्वाचन समिति से प्राप्त सूचना अनुसार गगन कुमार थापा ने सर्वाधिक ३०२३ और विश्वप्रकाश शर्मा ने १९८४ मत प्राप्त किए हैं, जो अंतिम मत परिणाम है ।
तीसरे स्थान में रहे प्रकाशशरण महत ने १५५६ मत प्राप्त किए हैं । इसीतरह चौथे स्थान में रहे मिनेन्द्र रिजाल ने ८०९ मत प्राप्त किया है और पांचवे स्थान में रहे प्रदीप पौडेल ने १३९३ मत प्राप्त किया है । इसीतरह राजाराम कार्की ने १०६ मत प्राप्त किया है ।
कांग्रेस विधान अनुसार महामन्त्री पद में सबसे अधिक मत प्राप्त करनेवाले दो उम्मीदवार पार्टी महामन्त्री पद निर्वाचित हो जाते हैं । महामन्त्री पद में कूल ६ उम्मीदवार प्रतिस्पर्धा में थे । महामन्त्री पद में विजयी गगन कुमार थापा शेखर कोइराला पैनल से और विश्वप्रकाश शर्मा प्रकाशमान सिंह पैनले उम्मीदवार बन गए थे । पार्टी सभापति पद में निर्वाचित शेरबहादुर देउवा पैनल से महामन्त्री पद में उम्मीदवारी देनेवाले प्रकाश शरण महत और प्रदीप पौडेल दोनों चुनाव से पराजित हो गए हैं ।

