Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीयसभा चुनाव प्रयोजनार्थ दल दर्ता के लिए आयोग ने की अपील

 

काठमांडू, १६ नवम्बर । राष्ट्रीयसभा चुनाव में दल दर्ता के लिए निर्वाचन आयोग ने अपील की है । आयोग ने आज एक सार्वजनिक सूचना प्रकाशित करते हुए कहा है कि राष्ट्रीयसभा चुनाव प्रयोजनार्थ आगामी पौष १० गते के भीतर राजनीतिक दल पंजीकृत हो जानी चाहिए । चुनाव आगामी माघ १२ गते होने जा रहा है ।
चुनावी कार्यतालिका अनुसार पौष २० गते राष्ट्रीयसभा उम्मीदवारों की उम्मीदवारी पंजीकृत करने का कार्यतालिका है । इसीतरह २१ गते उम्मीदवारी में दावी विरोध, २२ और २३ गते उम्मीदवारों के ऊपर जांचपडताल, २४ गते उम्मीदवारी से नाम वापस और २५ गते उम्मीदवारों की अंतिम नामावली प्रकाशन की कार्यतालिका है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *