पार्टी प्रवेश अभियान संचालन करने की तैयारी में एमाले
काठमांडू, १७ दिसम्बर । नेकपा एमाले पार्टी प्रवेश अभियान संचालन करने जा रही है । एमाले ने दावा किया है कि आगामी चुनाव (तीनों तह) में एमाले को बहुमत दिलाने के लि यह अभियान शुरु किया जा रहा है । कहा है कि प्रगतिशील और वामपन्थी शक्तियों की साझा पार्टी को रुप में विकास किया जा रहा है, जिसके लिए पार्टी प्रवेश अभियान संचालन किया जा रहा है ।
नेकपा एमाले द्वारा जारी अन्तरपार्टी निर्देशन (अपानि) में कहा है– ‘आगामी तीनों तह की चुनाव में नेकपा एमाले प्रथम पार्टी ही नहीं, बहुमत प्राप्त पार्टी के रुप में स्थापित होने जा रही है, यह निश्चित है ।’ एमाले ने यह भी निष्कर्ष निकाल लिया है कि देश की राजनीति दो ध्रुवों में विभाजित है, जिसमें एक ध्रुव का नेतृत्व नेकपा एमाले ने की है और दूसरे ध्रुव का नेतृत्व सत्ता गठबंधन में शामील ५ राजनीतिक दलों ने की है ।

