Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस सह–महामन्त्री में उपाध्याय, परियार और आङ्देम्बे विजयी

 

काठमांडू, १७ दिसम्बर । नेपाली कांग्रेस में महिला सह–महामन्त्री में महालक्ष्मी उपाध्याय विजयी हुई हैं । पार्टी की १४वें महाधिवेशन अन्तर्गत मार्गशीर्ष २७ गते सम्पन्न चुनाव का मतपरिणाम गणना जारी है । पिछले मत परिणाम अनुसार महिला सह–महामन्त्री में उपाध्याय, दलित सह–महामन्त्री में जीवन परियार और जनजाति सह–महामन्त्री में भीष्मराज आङ्दम्बे निर्वाचित हुए हैं ।
प्राप्त सूचना अनुसार सह–महामन्त्री में विजयी उपाध्याय ने २५५३, परियार ने २२१२, आङ्दम्बे ने २७११ मत प्राप्त किया है । इसीतरह महिला सह–महामन्त्री के उम्मीदवार तथा निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कमला पन्त ने २१०५, दलित सह–महामन्त्री पद के उम्मीदवार मानबहादुर विश्वकर्मा ने २१७५, जनजाति सह–महासचिव पद के उम्मीदवार विकास लामा ने १९१३ मत प्राप्त किया है । विश्वकर्मा और लामा निकटतम प्रतिद्वन्द्वी हैं । कांग्रेस में विभिन्न क्लस्टर से ८ सह–महामन्त्री निर्वाचित होने का प्रावधान है । अब ५ क्लस्टर का सह–महामन्त्री का चुनावी परिणाम आना बांकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *