दवाइयों के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार की घोषणा
चिकित्सा और दवाइयों के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए इस वर्ष तीन वैज्ञानिकों को नोबल पुरस्कार के लिए चुना गया है.
अमरीका के ब्रूस ब्यूटलर, फ्रांस के जूल्स हॉफमैन और कनाडा के रॉल्फ स्टीनमैन को शरीर की प्रतिरोधक प्रणाली के बारे में समझ बढ़ाने संबंधी शोध के लिए नोबल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है.
इन तीनों वैज्ञानिकों ने इस बात की खोज की थी कि कैसे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता नई बीमारियों से निपटने के लिए खुद में बदलाव करती है. इसी हफ्ते बायोलॉजी, रसायनशास्त्र, भौतिक शास्त्र और साहित्य के नोबल पुरस्कारों की भी घोषणा हो जाएगी.

