प्रधानमन्त्री के आह्वान में आज सर्वदलीय बैठक

काठमांडू, १९ दिसम्बर । प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा के पहल में आज सर्वदलीय बैठक होने जा रहा है । नेकपा एमाले की ओर से हो रहे संसद् अवरुद्ध को मध्यनजर करते हुए प्रधानमन्त्री देउवा ने सर्वदलीय बैठक आह्वान किया है । प्रधानमन्त्री सचिवालय के अनुसार आज अपरान्ह ४ बजे बैठक बुलाया गया है । बैठक में संसद् में प्रतिनिधित्व करनेवाले सभी राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं को आमन्त्रण किया गया है ।
स्मरणीय है, नेकपा एमाले विभाजन कर माधव नेपाल के नेतृत्व में नेकपा समाजवादी पार्टी गठन होने के बाद नेकपा एमाले की ओर संसद् अवरुद्ध हो रहा है । एमाले को कहना है कि माधव नेपाल समूह एमाले ने कारवाही की है, वे लोग संसद् में सहभागी होना गैरकानूनी है । संसंद् मे जारी अवरोध संबंधी विषयों को लेकर ही शुक्रबार नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल और प्रधानमन्त्री देउवा के बीच विचार–विमर्श हुई थी । प्रचण्ड से प्राप्त सल्लाह के अनुसार ही प्रधानमन्त्री देउवा सर्वदलीय बैठक आह्वान के लिए राजी हुए हैं ।

