Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने देश–विदेश के नेपालियों के सुख, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की

 
विद्यादेवी भण्डारी/फाईल तस्वीर

काठमांडू, १९ दिसम्बर ।किरात समुदाय के पर्व उधौली के अवसर पर राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने देश–विदेश के सभी नेपालियों के सुख, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है ।
‘ऋतु परिवर्तन के प्राकृतिक चक्र के साथ अपनी जीवन शैली में सामंजस्य स्थापित करनेवाले किरांत समूदायों की यह पर्व हमारी मौलिक संस्कृति है, जो हमारी मौलिक सांस्कृतिक परम्परा को समृद्ध बनाता है । उधौली पर्व से मानव जीवन और प्राकृति बीच की आपसी संबंध स्पष्ट होता है । वातावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से भी यह पर्व महत्वपूर्ण है ।’ शुभकामना सन्देश के साथ राष्ट्रपति भण्डारी अने अपने शुभकामना सन्देश में कहा है । इसी अवसर पर प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने भी एक सन्देश जारी करते हुए शुभकामना व्यक्त किए हैं ।
स्मरणीय है, उधोली पर्व विशेषतः किरांत समुदाय के राई, लिम्बु, सुनुवार और याक्खा जाति के लिए महान् पर्व है, जो मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि से शुरु होती है और १५ दिनों तक जारी रहती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *