माओवादी में ७ सदस्यीय अध्यक्ष मंडल
काठमांडू, २७ दिसम्बर । नेकपा (माओवादी) केन्द्र ने ७ सदस्यीय अध्यक्ष मण्डल निर्माण किया है । आइतबार से शुरु पार्टी की ८वें महाधिवेशन अन्तर्गत आज से बन्दसत्र शुरु हो रहा है । बन्दसत्र संचालन के लिए ७ सदस्यीय अध्यक्ष मण्डल बनाया गया है ।
अध्यक्ष मण्डल में कृष्णबहादुर महरा, गिरिराजमणि पोखरेल, गणेश साह, परशुराम तामाङ, परशुराम रम्तेल, पूर्णाकुमारी सुवेदी और रुपा श्रेष्ठ हैं । जारी बन्द सत्र में पार्टी अध्यक्ष प्रचण्ड ने अपना राजनीतिक प्रस्ताव वाचन करके सुनाया है । २८ समूह में विभाजित माओवादी नेता कार्यकर्ता उक्त प्रस्ताव के ऊपर विचार–विमर्श करने जा रहे हैं ।
बन्दसत्र में कूल १६०० से अधिक प्रतिनिधि तथा पर्यवेक्षक सहभागी हैं । महाधिवेशन मार्फत राजनीतिक प्रतिवेदन तथा विधान पारित और नयां नेतृत्व चयन करने की कार्यसूची है ।

