Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सोलुखोला दूधकोशी परियोजना में पाइप विस्फोट से दो इंजीनियरों की मौत

 

सोलुखुम्बु, २७ दिसम्बर । सोलुखंबू में निर्माणाधीन ८६ मेगावाट की सोलुखोला दूधकोशी जलविद्युत परियोजना में हुए हादसे में दो इंजीनियरों की मौत हो गई है । सोलुखुम्बु के मुख्य जिला अधिकारी गणेश बिक्रम शाही ने बताया कि रविवार दोपहर परीक्षण के दौरान परियोजना का पेनस्टॉक पाइप विस्फोट हुई थी ।
मरनेवाले इन्जीनियरों में अछाम स्थायी निवासी २६ वर्षीय सुभाषराज रेग्मी और काभ्रे स्थायी निवासी २९ वर्षीय अर्जुन थापा हैं । परीक्षण के दौरान पाइप में पानी रखने से दो ज्वाइन्ट आपस में टूट गई थी । पाइप बिस्फोट के बाद वे लोग बेहोस हो गए थे ।
थुलुंग दुधकोशी गांवपालिका के अध्यक्ष असीम राइ ने कहा कि खराब मौसम के कारण उन लोगों को समय पर उपचार के लिए नहीं ले जाए पाए । घटना के बाद उन लोगों को ले जाने के लिए हेलिकॉप्टर बुलाया गया था, लेकिन हेलिकॉप्टर नहीं पहुँच पाया । उसके बाद उन लोगों को ओखढुंगा मिशन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया । घटना में घायल एक इंजीनियर का उपचार काठमांडू में हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com