नेपाल राष्ट्रवादी नागरिक समाज ने निकाला जागरण अभियान

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल राष्ट्रवादी नागरिक समाज जनकपुरधाम के अध्यक्ष प्रकाश राणा के ने नेतृत्व में देश बचाओ जन जागरण अभियान की शुरुआत की गयी है। जनकपुरधाम के जनक चौक से दर्जनों मोटर साइकिल के साथ जन जागरण की शुरुआत की गयी। नेपाल राष्ट्रवादी नागरिक समाज नेपाल को हिन्दू राष्ट्र कायम करने, 20के संबिधान लागू करने, संघीयता खारिज करने, राजा सहित प्रजातंत्र स्थापित करने, एम. सी. सी. लागू नहीं करने, रेलवे संचालन करने, स्थानीय कार्यालय में भ्रष्टाचार बंद करने, बंद पड़े कल कारखाना खोलने सहित अन्य मांगे शामिल है। सोमवार को क्षेत्र तीन में जन जागरण के बाद फूलगामा में आम सभा करने की जानकारी अध्यक्ष प्रकाश सिंह राणा ने दी हैं।

