शिक्षा आयोग के विज्ञापन रद्द करने की मांग प्रभु साह ने की है।

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल सरकार द्वारा निम्न मा. बि. शिक्षक भर्ती के निकाले गए विज्ञापन को पूर्व मंत्री तथा एमाले के स्थायी कमिटी के सदस्य प्रभु साह ने रद्द कर संशोधन कर विज्ञापन निकालने की मांग सरकार से कई है। उन्होंने प्रेस बिज्ञप्ति जारी कर कहा है। सरकार ने अस्वाभाविक, अदूरदर्शी, अवैज्ञानिक पक्षपात किया है। प्रदेश दो का जन घनत्व अधिक हैं। साक्षरता प्रति व्यक्ति कम हैं मानव सूचकांक अन्य प्रदेशों से कम है। ऐसी स्थिति में जितने भी शिक्षक नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाले गए हैं उसमें प्रदेश दो का कोटा बहुत ही कम है। ऐसी स्थिति में इस विज्ञापन को रद्द कर संशोधन कर विज्ञापन निकालें तथा प्रदेश दो के जनसंख्या के अनुपात में शिक्षकों का सीट आबंटित करें।

