अश्लील भीडियो पोस्ट करने के आरोप में युट्युबर गिरफ्तार
काठमांडू, २७ दिसम्बर । नेपाल पुलिस मातहत रहे साइबर व्युरो ने अश्लीलता से मिलता जूलता भीडियो एवं हेडलान प्रशारण करने के आरोप में एक युट्युबर को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तारी में पड़नेवाले पात्र हैं, रामबहादुर मल्ल । निसीखोला गांवपालिका–१ स्थायी निवासी मल्ल काठमांडू स्थित अनामनगर के अस्थायी बासिन्दा हैं । आइतबार अनामनगर से ही मल्ल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
प्राप्त सूचना अनुसार काठमांडू जिला अदालत से उनके विरुद्ध ५ दिन हिरासत में रखकर अनुसंधान करने के लिए समय लिया गया है । मल्ल साथी–भाइ नामक युट्युब चैनल चलाते हैं । पुलिस का आरोप है कि उन्होंने अपने चैनल में अश्लील समाग्री पोस्ट किया है, इसीलिए विद्यूतीय कारोबार ऐन २०६३ अनुसार उनको गिरफ्तार कर अनुसंधान आगे बढाया गया है ।

