Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का मौसम कुछ इस तरह का

 

काठमांडू, भाद्र १५ –  आज देश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है । एक दो स्थानों में अति भारी बारिश की भी संभावना है । आज दिन में भारी बारिश होगी तथा रात के समय में अति भारी बारिश का पूर्वानुमान किया गया है । मानसून के न्यून चापीय रेखा सरदर स्थान से कुछ उत्तर की ओर होने के कारण भारी से अति भारी बारिश की संभावना है । जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज दोपहर देशभर साधारणतह बादल लगे रहेंगे । हिमाली और पहाड़ी हिस्सों के बहुत से स्थानों में मध्यम बारिश तथा बर्फबारी संभावना है ।
वागमती, गण्डकी, लुम्बिनी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के तराई हिस्सों के बहुत से स्थानों में तथा मधेश प्रदेश साथ ही कोशी प्रदेश के तराई हिस्सों के कुछ स्थानों में मध्यम बारिश की संभावना है । पहाड़ी हिस्सों तथा वाग्मती, गण्डकी, लुम्बिनी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के तराई हिस्सें के एक दो स्थानों में भारी बारिश की संभावना है ।
विभाग ने बताया है कि आज रात देशभर में साधारणतह बादल लगे रहेंगे । कोसी, वाग्मती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के हिमाली और पहाडी हिस्से के बहुत तथा कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के हिमाली और पहाड़ी क्षेत्रों के कुछ स्थानों में मध्यम बारिश तथा बर्फबारी की संभावना है ।
विभाग ने जानकारी दी है कि मधेश प्रदेश तथा कोशी, वागमती और गण्डकी प्रदेश के तराई हिस्से के कुछ स्थानों में तथा लुम्बिनी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के तराई क्षेत्रों के कुछ स्थानों में मेघगर्जन तथा बिजली के साथ मध्यम बारिश की संभावना है । कोशी प्रदेश के हिमाली, पहाडी और तराई हिस्सें तथा वागमती प्रदेश के हिमाली तथा पहाड़ी क्षेत्रों के कुछ स्थानों तथा गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के पहाड़ी हिस्सों के एक दो स्थानों में भारी बारिश की संभावना है । कोशी और वागमती प्रदेश के हिमाली और पहाडी हिस्सों के एक दो स्थानों में बहुत भारी बारिश की संभावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com