सरकारी कर्मचारी को नो ट्वाइलेट नो तन्खा
शौचालय नही बनाने वाले दिया जायेगा
नेपालगन्ज,(बाँके जिला) पवन जायसवाल, भाद्र २६ गते ।
जाजरकोट जिला में रहे सरकारी कार्यालय के कर्मचारीयों ने अगर शौचालय अपने घरमें नही बनाया तो उनको तलब रोक दिया जायेगा ।
अगामी फाल्गुन ७ गते से जाजरकोट जिला को खुला दिसा मक्त घोषणा करने का लक्ष्य को सफल बनाने के लियें ऐसा कदम चलाया गया है ।
सरकारी सेवा में कार्यरत रहे निजामति कर्मचारी, सेना, प्रहरी और शिक्षकों के घरमें अनिवार्य रुप में शौचालय बनाने के लियें उर्दी जारी कर दिया गया है ।
घरमें शौचालय है या नही है वो सब समझकर ही मात्र तलब निकासा करने के लियें जिला में रहे सभी सरकारी कार्यालय को प्रमुख जिला अधिकारी चक्रपाणि पाण्डेय ने निर्देशन दिया है ।
जाजरकोट जिला के जिला शिक्षा कार्यालय ने भी सभी विद्यालय के शिक्षकों को दशैं पेश्की और प्रथम चौमासिक तलब निकासा लेने के लियें आने से पहले शौचालय बनाने के लियें परिपत्र भी कर दिया गया है ।
शौचालय न बनाने वाले शिक्षकों को तलब निकासा ही नदेनें के लियें निमित्त जिला शिक्षा अधिकारी बालकृष्ण सिंखाडा ने बताया ।
हजारौं बालबालिकाओं को सरसफाई सबन्धि जनचेतना देनें वाले अधिकतर शिक्षको के घरमें शौचालय न बनाने के कारण से बाध्य होकर ऐसा निर्णय करना पडा है सिंखाडा ने बताया ।

