धनुषा के यदुकोहा मे वीपी की जन्मजयन्ती
कैलास दास,जनकपुरधाम, भाद्र २४ गते । धनुषा जिला के यदुकोहा गावँ मे वीपी कोइराला को १०० वाँ जन्मज्यन्ती मनाया गया है ।
नेपाली काँग्रेस गावँ इकाई कमिटी यदुकोहा द्वारा आयोजना किया गया एक समारोह मे वक्ताओं ने विपी चिन्तन के अवलम्बन करने की आवश्यता रही बताया है । वक्ताओं ने अभी मेलमिलाप के साथ आगे बढने की आवश्यता पर जोड देते हुए राजनीतिक निकास कैसे निकाला जाए इस पर सही को ध्यान देने के लिए सबों से आग्रह भी किया है ।
नेपली काँग्रेस गावँ इकाइ कमिटी यदुकोहा के सभापति विशेश्वर प्रसाद यादव के सभापतित्व मे सम्पन्न समारोह मे उपाध्यक्ष फेकन प्रसाद यादव, श्रीनारायण यादव, प्रदीप कुमार यादव, गुरुदयाल साह, रामसागर यादव, विनोद कुमार यादव सहित के वक्ता ने बोला था ।

