Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनमत पार्टी द्वारा सिरहा में आमहडताल, प्रशासन द्वारा निषेधाज्ञा जारी

 

सिरहा, २८ दिसम्बर । जनमत पार्टी द्वारा सिरहा जिला में कुछ दिनों से जारी आमहडताल एवं चक्काजाम के कारण स्थानीय प्रशासन ने आज सुबह से निषेधाज्ञा जारी की है । जनमत पार्टी संबंध कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही पूर्व–पश्चिम राजमार्ग अवरुद्ध करने के कारण प्रशासन ने बुधबार तक के लिए निषेधाज्ञा जारी की है ।
प्रमुख जिला लालबाबु कवारी ने कहा है कि सुबह ५ बजे से शाम ७ बजे तक के लिए प्रमुख प्रशासनिक क्षेत्र और राजमार्ग आसपास क्षेत्र में निषेधाज्ञा जारी की गई है । उन्होंने कहा कि आदेश उलंघन करनेवालों को पुलिस अपने नियन्त्रण में ले सकती है । स्मरणीय है, जनमत पार्टी ने प्रशासन द्वारा गिरफ्तार पार्टी संबंद्ध कार्यकर्ताओं की रिहाई लगायत मांग रखकर जिला में आमहडताल घोषणा किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *