अध्यक्ष महन्थ ठाकुर से वार्ता के लिए लोसपा कार्यकर्ता उनके निवास पर
काठमांडू, बुधवार। लोसपा केंद्रीय कार्यालय में धरना दे रहे लोसपा कार्यकर्ता अंततः अध्यक्ष से बात करने को तैयार हो गयें हैं। इसकी जानकारी देते हुए नेता रमण कुमार पांडे ने बताया कि वार्ता के लिए वे लोग श्री महंत ठाकुरजी के निवास पर जा रहें हैं। इससे पहले कल ही अध्यक्ष ठाकुर ने सभी आंदोलन कारी को वार्ता के लिये आमंत्रित किया था। जिसे आंदोलनकारियों ने ठुकरा दिया था । आज सभी अध्यक्ष के निवास पर जा रहें हैं । अध्यक्ष ठाकुर कुछ अस्वस्थ हैं इसलिए उन्होंने घरपर ही वुलया है ।
लेकिन आंदोलकारियों की तेवर में कोई कमी नही आई है । येलोग अपनी सभी मांग पूरा करने पर अड़े हुए हैं । वहीं अध्यक्ष के करीबी सुत्रों का कहना है कि इसबार अध्यक्ष झुकने वाले नहीं , हा कुछ परिवर्तन हो सकता है लेकिन मामूली सा। झुक झुक कर ही निर्णय करने से आज पार्टी की ये हाल है । अब कोई भी निर्णय दबाव पर नही हो सकता ।


