Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली भलिबल बिजेता खेलाडियों को युवा तथा खेलकुद मन्त्री महेश्वरजंग गहतराज अथक द्धारा स्वागत

 

नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल । एसियन सेन्ट्रल जोन महिला भलिबल च्यालेन्ज कपको बिजेता नेपाली भलिबल टीम स्वदेश वापस आई है  बिहीवार को सुबह त्रिभुवन अन्तराष्ट्रीय बिमानस्थल होते हुये स्वदेश आये नेपाली खेलाडियों को भब्य स्वागत किया गया ।

प्रतियोगिता में उपाधि जीते नेपाली महिला राष्ट्रीय भलिबल टोली और चौथे हुये पुरुष टोली बिहीवार स्वदेश वापस आयी है । वह टोली को युवा तथा खेलकुद मन्त्री महेश्वरजंग गहतराज (अथक) ने बिमानस्थल पहुँचकर स्वागत किये थे । खेलाडियों को  हौसला बढाने के लिये बिमानस्थल पहँचे मन्त्री अथक ने खेलाडियों को फूल की गुच्छा से  स्वागत करते हुये बधाई समेत दिये थे । उसी क्रम में बाजा बजाकर स्वागत किया गया था । ६ राष्ट्र से सहभागी सेन्ट्रल जोन में उज्वेकिस्तान के फाइनल में ३–२ से पारजित करते हुये नेपाली महिला टीम ने उपाधि रक्षा किया था । साविक के बिजेता महिला टीम ने अपनी उपाधि रक्षा करने से पुरुष टीम चौथे स्थान में मात्र हाँसिल किया ।

यह भी पढें   राष्ट्रपति पौडेल ने प्रधानमंत्री बालेन से कहा कि सभी दलों को एक साथ लाएं

खेलाडियों को स्वागत करते हुये युवा तथा खेलकुद मन्त्री महेश्वरजंग गहतराज अथक ने नेपाली टीम के जीत से गौरव की अनुभूति हुई बताया । देश की पहिचान और गौरव बढाने वाले राष्ट्रीय टीम के खेलाडियों को स्वागत करने की अवसर प्राप्त हुई है कहते हुये युवा तथा खेलकुद मन्त्री महेश्वरजंग गहतराज अथक ने खुसी ब्यक्त किया था । महिला टीम ने उपाधि रक्षा की है खबर प्राप्त होते ही बुधवार बैठी मन्त्रीपरिषद की बैठक से बिजेता खेलाडियों को जनही ५ लाख के दर स पुरस्कृत करने की निर्णय किया गया  बताते हुये युवा तथा खेलकुद मन्त्री महेश्वरजंग गहतराज अथक ने आगामी दिनों में थप  जिम्मेवार और लगनशील होकर खेलने के लिये खेलाडियों को आग्रह समेत किया ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 3 अगस्त 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com