Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संवैधानिक रुप में ही महिलाओं की अधिकार सुनिश्चत हैः प्रधानमन्त्री

 
शेरबहादुर देउवा/फाईल तस्वीर

काठमांडू, १ जनवरी । प्रधानमन्त्री एवं नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने कहा हे कि राजनीति में महिलाओं की सहभागिता बढ़ती जा रही है । उनका कहना है कि नेपाल में संवैधानिक रुप में ही महिलाओं की राजनीतिक अधिकार सुश्चित की गई है, जिसके चलते महिलाओं की सहभागिता भी उल्लखनीय है । नेपाली कांग्रेस पार्टी के केन्द्रीय सदस्य डिला संग्रौला द्वारा लिखित ‘नेपालीका सपना अधुरै’ नामक पुस्तक शनिबार विमोचन करते हुए प्रधानमन्त्री देउवा ने ऐसा कहा है ।
प्रधानमन्त्री देउवा ने कहा– ‘हम लोगों ने राज्य की महत्वपूर्ण निकाय में महिलाओं की सहभागिता संवैधानिक रुप में ही अनिवार्य किया है । राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति में से एक महिला होना अनिवार्य है, सभामुख और उप–सभामुख में भी ऐसा ही प्रावधान है ।’ उन्होंने यह भी कहा कि संवैधानिक प्रावधान के कारण राजनीतिक पार्टीयों में भी महिलाओं की सहभागिता और क्रियाशीलता बढ़ता जा रही है ।
प्रधानमन्त्री देउवा ने आगे कहा– ‘नेपाली कांग्रेस में ३३ प्रतिशत महिलाओं की सहभागिता अनिवार्य है । केन्द्रीय कार्य समिति से लेकर निचले स्तर तक महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित है । इसीतरह अन्य समुदायों की सहभागिता भी सुनिश्चित है ।’ उन्होेंने दावा किया है कि नेपाल में नेपाली कांग्रेस की तरह समावेशी अन्य पार्टी नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *