Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुलिस तथा जनमत कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पुलिस के सात जवान सहित जनमत के पांच कार्यकर्ता घायल

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । रविवार को धनुषा जिला के पोरताहा में पूर्व पश्चिम राजमार्ग को जाम करने के दौरान पुलिस तथा जनमत कार्यकर्ताओं के बीच हुयी झपड़ में सात पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी धनुषा जिला के सी. डी. ओ. बन्धु प्रसाद बास्तोला ने दी है। इस झड़प में पांच जनमत के कार्यकर्ता नथुनी यादब, विजय यादव, राम दयाल मुखिया, संजय साह, बैद्यनाथ यादव घायल हुए है। जिसकी चिकित्सा प्रादेशिक अस्पताल जनकपुरधाम हो में चल रही है। जिला प्रशासन के जानकारी के अनुसार पुलिस ने जाम को रोकने का प्रयास किए तभी जनमत के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रोड़ेबाजी शुरू कर दिया। पुलिस ने पहले अश्रु गैस के गोले छोडें, हवाई फायर की फिर गोलियां चलायी। इधर जनमत पार्टी के नेताओं ने शांति पूर्वक बंद के दौरान पुलिस ने गोली चलाने की बात कही हैं। इस घटना के बाद नेपाल प्रहरी, नेपाल सशस्त्र पुलिस, नेपाल अनुसंधान बिभाग के आला अधिकारियों की बैठक जारी है। इस घटना के बाद पोरताहा, गोदारा क्षेत्र तनावग्रस्त हैं। बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। जनमत पार्टी के कार्यकर्ता किसानों के बिभिन्न समस्याओं को लेकर सिरहा से एक सप्ताह पहले आन्दोलन शुरू किए हैं।

यह भी पढें   शिक्षक दिवस पर शांतिनिकेतन आदर्श विद्यालय में शिक्षकों का हुआ सम्मान

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com