राष्ट्रीयसभा चुनाव को लेकर आज सत्ता साझेदार दलों की संयुक्त बैठक
काठमांडू, ३ जनवरी । आज सत्ता साझेदार दलों की संयुक्त बैठक होने जा रहा है । राष्ट्रीयसभा चुनाव को लक्षित कर यह बैठक तय है । बैठक प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में बुलाया गया है । प्राप्त सूचना अनुसार बैठक में नेकपा एमाले की ओर से जारी संसद् अवरोध संबंधी विषयों को लेकर भी चर्चा होनेवाला है ।
यद्यपि आगामी माघ १२ गते के लिए तय राष्ट्रीयसभा चुनाव में बैठक केन्द्रीत कि जाएगा । राष्ट्रीयसभा चुनाव में सत्ता साझेदार दलों की ओर से साझा उम्मीदवार चयन करने की तैयारी है । चुनाव के लिए यही पौष २० गते उम्मीदवार पंचीकरण करने की कार्यतालिका सार्वजनिक है । उससे पहले ही उम्मीदवारों की नामावली फाइनल करना आवश्यक है ।

