भारत नेपाल के सांस्कृतिक संबंध में हिन्दी का योगदान” बिषय पर संगोष्ठी का आयोजन
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय बाणिज्य महादूतावास द्वारा जनकपुर में 9 जनवरी को कार्यक्रम

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकरआजादी केअमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज द्वारा” भारत नेपाल के सांस्कृतिक संबंध में हिन्दी का योगदान” बिषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इस संगोष्ठी में जनकपुरधाम के सभी क्षेत्रों के बुद्धिजीवी भाग लेंगे। कार्यक्रम जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के बाणिज्य महादूत श्री नीतेश कुमार सहित कई पदाधिकारी इसमें भाग लेंगे।

