ओमिक्रोन से बचने के लिए सीमा क्षेत्र को कड़ा करने के लिए सांसद् यादव ने किया आग्रह

वीरगञ्ज, ७ दिसम्बर । ओमिक्रोन वायरस से बचने के लिए सीमा क्षेत्र को कड़ा करने के लिए प्रतिनिधिसभा सदस्य प्रदीप यादव ने सरकार से आग्रह किया है । उनका कहना है कि बिगत दिनों की कमी–कमजोरी से सिख कर आज से ही पूर्व तैयारी करनी होगी । सांसद् यादव ने बिहिबार एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस की नयां भेरियन्ट ओमिक्रोन नेपाल में भी फैलने की संभावना है, संभावित चुनौती को सामना करने के लिए तीनों तह की सरकार को पूर्व तैयारी करनी होगी ।
सांसद् यादव ने अपने विज्ञप्ति में कहा है– ‘खुला सीमा क्षेत्र से होनेवाला आवागमन को कडाई करते हुए भारत तथा अन्य देशों से आनेवाले प्रत्येक नागरिकों की पिसीआर और एन्टीजेन परीक्षण के लिए स्थापित हेल्थ डेस्कों को स्तरोन्नती कर व्यवस्थित करना चाहिए । इसके लिए स्थानीय, प्रदेश और संङ्घीय सरकार से मैं आग्रह करता हूँ ।’ उन्होंने कहा है कि अगर नयां भेरियन्ट की कोरोना संक्रमण फैल जाती है तो देश में जनधन की क्षति के साथ साथ अर्थतन्त्र भी धराशाही होने की संभावना है । सांसद् यादव ने आगे कहा है– ‘वैश्विक कोरोना वाइरस महामारी के कारण लगभग २ साल अस्तव्यस्त विश्व जगत पुनः कोरोना वाइरस की नयां भेरियन्ट ओमिक्रोन से सिर्जित चुनौति का सामना कर रहा है । लम्बे समय से जारी निषेधाज्ञा और बन्दाबन्दी के कारण कमजोर अर्थतन्त्र के साथ साथ नागरिककों कि दैनिकी में सुधार आते ही पुनः नयां भेरियन्ट ओमिक्रोन के कारण विश्व जगत प्रभावित है । स्वास्थ्यविदों का कहना है कि नयां भेरियन्ट के कारण सम्पूर्ण विश्व पुनः एक बार बुरी तरह प्रभावित हो सकता है ।’ ऐसी अवस्था में नेपाल में भी विशेष सतकर्ता अपनाने के लिए उन्होंने आग्रह किया है ।
सांसद् यादव ने यह भी कहा है कि नारायणी अस्पताल में स्थित अक्सिजन प्लान्ट को जल्द से जल्द संचालन में लाना चाहिए । इसके लिए अस्पताल प्रशासन तथा स्थानीय सरकार से उन्होंने आग्रह किया है ।

