माओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड और उनसे मिलनेवाले अधिकांश नेताओं में कोराना संक्रमण
काठमांडू, ८ जनवरी । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं । पार्टी की ८वें महाधिवेशन से अध्यक्ष पद में निर्वाचित होने के बाद उनसे मिलनेवाले अन्य नेताओं में भी संक्रमण दिखाई दे रही है । पार्टी के शीर्ष नेताओं में कोरोना संक्रमण पुष्टी होेने के बाद माओवादी पार्टी कार्यालय में सम्पूर्ण गतिविधि बंद की गई है ।
अभी तक माओवादी के शीर्ष नेताओं में से पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड, नारायणकाजी श्रेष्ठ, वाइसीएल इन्चार्ज रापप्रसाद सापकोटा, वाइसीएल अध्यक्ष सुमन देवकोटा, नेता सुवोध शेर्पाली, प्रकाश पाण्डे, पञ्चा सिंह, हरिबोल गजुरेल, मातृका यादव, डोर प्रसाद उपाध्याय जैसे नेताओं में संक्रमण दिखाई दी है । उल्लेखित सभी नेता प्रचण्ड को बधाई देने के लिए उनके निवास पहुँच गए थे ।

