Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री देउवा और एमाले अध्यक्ष ओलबीच भेटवार्ता, प्रतिक्रिया देने से दोनों नेताओं ने किया इन्कार

 
शेरबहादुर देउवा/फाईल तस्वीर

काठमांडू, ८ जनवरी । प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा और नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली के बीच भेटवार्ता हुई है । एमाले अध्यक्ष ओली से मिलने के लिए प्रधानमन्त्री देउवा आज शनिबार सुबह ओली निवास बालकोट पहुँच गए थे । भेटवार्ता संबंधी विषयों को लेकर दोनों नेताओं ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है ।
अनुमान है कि नेकपा एमाले की ओर से जारी संसद् अवरोध और एमसीसी सबंधी विषयों को लेकर दोनों नेताओं के बीच विमर्श हुई है । पिछली बार प्रधानमन्त्री ने जारी संसद् अवरोध संबंधी विषयों को लेकर एक सर्वदलीय बैठक आह्वान किया था । लेकिन एमाले अध्यक्ष ओली ने उक्त बैठक को ही बहिष्कार किया था । आज सम्पन्न भेटवार्ता में दो नेताओं के बीच लगभग ३० मिनट विमर्श हुई । लेकिन उक्त विमर्श के संबंधी में दोनों नेताओं ने प्रतिक्रिया देने से इन्कार किया है ।
स्मरणीय है, नेकपा एमाले विभाजन कर एकीकृत समाजवादी पार्टी गठन करनेवाले माधव कुमार नेपाल समूह की संसद् में उपस्थिति संबंधी विषयों को लेकर नेकपा एमाले की ओर से लम्बे समय से संसद् बैठक अवरुद्ध हो रहा है । एमाले अध्यक्ष ओली का कहना है कि माधव नेपाल समूह को एमाल ने कारवाही की है, इसीलिए वे लोग संसद् में पस्थिति होने के लिए लायक नहीं है ।
यही कथन के साथ ओली तथा एमाले समर्थक नेतागण एकीकृत समाजवादी तथा माधव कुमार नेपाल सहभागी कार्यक्रम में सहभागी होने से इन्कार कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com