Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली बालकोट पहुँच कर भोंक रहे हैं, कोई डाक्टर हैं तो उनका उपचार करेः नेता नेपाल

 
माधवकुमार नेपाल/फाईल तस्वीर

काठमांडू, ८ जनवरी । नेकपा एकीकृत समाजवादी पार्टी के नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री माधव कुमार नेपाल पिछली बार नेकपा एमाले के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के प्रति आक्रमक होते जा रहे हैं । ऐसी ही क्रम में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में नेता नेपाल ने ओली को तुच्छ गाली दिया है ।
आज शनिबार अपने ही चुनाव क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता नेपाल ने कहा कि आजकल ओली बालकोट पहुँच कर कुत्ते की तरह भोंक हरे हैं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है । ओली को दम्भी, अहंकार और खराब प्रवृत्तिवाले नेता कहते हुए नेता नेपाल ने आगे कहा– ‘बालुवाटार से बालकोट पहुँच गए हैं, तब भी वह भोंक रहे हैं । अगर कोई डाक्टर हैं तो उनका उपचार किया जाए ।’
नेता नेपाल ने कहा कि ओली को अपने पार्टी के नेता–कार्यकर्ताओं से अधिक राप्रपा और महन्थ ठाकुर तथा उनके कार्यकर्ता प्रिय हो रहे हैं । उनका यह भी आरोप है कि ओली माओवादी के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड को प्रयोग कर खूद को शक्तिशाली बनाना चाहते थे । उनका कहना है कि प्रचण्ड के साथ पार्टी एकता करने के पीछे भी उनका यही स्वार्थ था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *