Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू घाटी में फिर स्मार्ट लॉकडाउन की तैयारी, तीन जिलों के प्रमुख जिला अधिकारियों की संयुक्त बैठक तय

 

काठमांडू, ८ जनवरी । कोरोना वायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्या को मध्यनजर करते हुए काठमांडू घांटी में पुनः स्मार्ट लॉकडाउन करने की तैयारी हुई है । इसके संबंध में प्रथम चरण का विचार–विमर्श हो चुकी है । प्रधानमन्त्री के अध्यक्ष में शुक्रबार सम्पन्न कोभीड संकट व्यवस्थापन केन्द्र समन्वय समिति (सीसीएमसी) द्वारा निर्देशन होने पर घांटी स्थित काठमांडू, ललितपुर और भक्तपुर के प्रमुख जिला अधिकारियों की संयुक्त बैठक कल आइतबार होने जा रहा है ।
प्राप्त सूचना अनुसार बैठक में स्मार्ट लॉकडाउन तथा भीड नियन्त्रण संबंधी विषयों को लेकर विचार–विमर्श होनेवालप् है । बताया गया है कि तत्काल लॉकडाउन तो नहीं होगी, लेकिन अधिक भीडभाड युक्त क्षेत्रों में लोगों को प्रवेश करने से रोका जाएगा । कहा गया है कि तत्काल एक ही बार सभी क्षेत्र बंद करने के पक्ष में प्रशासन नहीं है ।
प्राप्त सूचना अनुसार कल आइतबार के लिए तय बैठक में कोभीड संक्रमण की दृष्टिकोण से तीनों जिला की स्थिति के बारे में चर्चा की जाएगी । उसके बाद आवश्यकता अनुसार यातायात, मालपोत, स्कूल, कॉलेज, सिनेमा घर, क्लब हाउस जैसे क्षेत्र बंद किया जाएगा । बताया गया है कि बैठक में भैक्सीन की तीव्र वितरण, स्वास्थ्य पूर्वाधार की व्यवस्थापन, घांटी प्रवेश करनेवाले सीमा क्षेत्र में कडाई संबंधी विषयों को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय होनेवाला है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *