किसान आन्दोलन में राजेन्द्र महतो का समर्थन, कहा– किसानों की मांग तत्काल सम्बोधन होना चाहिए

काठमांडू, ८ जनवरी । जनमत पार्टी समर्थित कार्यकर्ताओं की अगुवाई में तराई के विभिन्न जिलों में जारी किसान आन्दोलन को लोकतान्त्रिक समजावादी पार्टी (लोसपा) के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र महतो ने भी समर्थन किया है । आज शनिबार एक विज्ञप्ति जारी करते हुए नेता महतो ने किसानों की मांग तत्काल सम्बोधन करने के लिए उन्होंने सरकार से आग्रह किया है ।
जारी आन्दोलन के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए नेता महतो ने कहा है कि खाद, बीउबिजन, सिचाई, गन्ने किसान की मुक्तानी जैसे विषयों को लेकर आन्दोलित किसानों के ऊपर दमन होना भत्र्सनायोग्य कदम है । उन्होंने आगे कहा है– ‘उचित व्यवस्थापन के साथ संवाद करने के बजाय किसानों के ऊपर दमन करना सरकार की किसान विरोधी मानसिकता है ।’
गिरफ्तारी में पड़े गए किसान नेताओं की तत्काल रिहाई और वार्ता के माध्यम से समस्या का समाधान करने के लिए भी नेता महतो ने सरकार से अनुरोध किया है ।

