जिला मत्स्य सहकारी संघ का आठबां साधारण सभा संपन्न

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जिला मत्स्य सहकारी संघलि. जनकपुरधाम 1का आठबां साधारण सभा पंजियार भवन में संजय कुमार साह की अध्यक्षता में संपन्न हुयी। इस साधारण सभा के मुख्य अतिथि नेपाल सहकारी महासंघ के राष्ट्रीय संचालक राम बावू यादव थे। उन्होंने इस अवसर पर धनुषा सहित मधेश का भूभाग में तालाब की संख्या अधिक है। बहुत से तालाब के इतिहास भी हमें जानकारी नहीं है। मधेश का बातावरण मछली उत्पादन के लिए उत्तम माना जाता है। रोहू, बुआरी, भुन्ना आदि प्रजाति की मछली का उत्पादन अधिक होता हैं। अधिक बर्षा होने से तालाव में भी पानी प्रचुर रहता है। दोमट मिट्टी होने से मछली स्वादिष्ट होता है। यहां धान फसल के साथ झिंगा मछली का उत्पादन भी मत्स्य पालक कर रहे है। सहकारी माध्यम से मत्स्य उत्पादन में काफी सहायता मिल रही है। सस्ते ऋण पर तालाब का निर्माण तथा मछली के स्पंज उपलब्ध में सहकारी की अहम भूमिका रही है। बैठक में जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के कोषाध्यक्ष तथा कमला मत्स्य सहकारी संस्था लि. के अध्यक्ष परमेश्वर साह, बरूण कुमार यादव, मनोज कुमार यादव, आनन्द कुमार झा, मीणा साह, राम बिनोद यादव, मथुरा मंडल, बिमला साहआदि उपस्थित हुए।

