वीरगंज को प्रदेश राजधानी मांग करते हुए प्रदर्शन
वीरगंज, ८ जनवरी । प्रदेश नं. २ का स्थायी राजधानी वीरगंज कायम करने के लिए मांग करते हुए वीरगंज में आज शनिबार प्रदर्शन हुआ है । लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) समर्थित नेता तथा कार्यकर्ताओं की अगुवाई में आयोजित प्रदर्शन में सहभागियों ने प्रदेश नंं २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत के विरुद्ध भी नारेबाजी की । प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मुख्यमन्त्री राउत अपनी कुर्सी बचाने के लिए वीरगंज को प्रदेश राजधानी बनाने से पीछे हट रहे हैं ।
वीरगंज स्थित स्वीमिङ पुल परिसर से शुरु विरोध प्रदर्शन आदर्शनगर, अलखियामठ, गीता मन्दिर, माइस्थान होते हुए घण्टाघर तक पहुँच गई थी । प्रदर्शन के बाद घण्टाघर में आयोजित कोणसभा को सम्बोधन करते हुए प्रदेश नं. २ के सांसद् प्रल्हाद गिरी ने कहा कि अगर प्रदेश नं. २ की स्थायी राजधानी जनकपुर को कायम किया जाता है तो वह वीरगंज के लिए स्वीकार्य नहीं हो सकता । उनका यह भी कहना है कि जनता समाजवादी पार्टी के षडयन्त्र अनुसार ही वीरगंज को प्रदेश राजधानी ना बनाकर जनकपुर को बनाने की तैयारियां हो रही है ।
प्रदेश सांसद गिरी ने कहा– ‘प्रदेश राजधानी के लिए वीरगंज उपर्युक्त जगह है, लेकिन मुख्यमन्त्री राउत के ही कारण इसको अनदेखा किया जा रहा है ।’ इसीतरह लोसपा नेता राजेशमान सिंह ने दावा किया है कि मुख्यमन्त्री राउत ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए जनकपुर प्रदेश राजधानी स्वीकार किया है । उन्होंने यह भी कहा कि मधेश आन्दोलन के दौरान नेताओं ने कहा था कि वीरगंज को प्रदेश राजधानी बनाया जाएगा । नेता सिंह ने आगे कहा– ‘लेकिन आज जब सत्ता प्राप्त हुआ तो वे लोग अपनी वाचा को भूल गए ।’

