माघ १५ गते स्कूल बंद, सर्वजनिक स्थलों में वैक्सिन कार्ड अनिवार्य
१० जनवरी । कोरोना वायरस से संक्रमितो संख्या में बढ़ती वृद्धि दर को मध्यनजर करते हुए सरकार ने आगामी माघ १५ गते तक के लिए सम्पूर्ण प्राथमिक तथा माध्यमक विद्यालय बन्द करने का निर्णय लिया है । आइतबार सम्पन्न कोभीड–१९ संकट व्यवस्थापन समन्वय केन्द्र (सीसीएमसी) बैठक ने यह निर्णय लिया है । प्रवक्ता सुनिता नेपाल ने अभिभावकों से भी कहा किया है कि इस अवधि में अपने बाल–बच्चों को स्कूल ना भेजें ।
प्रवक्ता नेपाल ने कहा कि कई विद्यालयों में शीतकालीन छुट्टी जारी है, उसको माघ १५ गते तक के लिए कायम किया जाय, ताकि संक्रमण का चेन ब्रेक हो सके । उन्होंने कहा कि निर्णय कार्यान्वयन के लिए संबंधित मन्त्रालयों में सिफारिश हो चुका है । पूर्व निर्धारित सेमेस्टर तथा वार्षिक परीक्षा संचालन के लिए स्वास्थ्य मापदण्ड पालना करने के लिए कहा गया है ।
इसीतरह सीसीएमसी ने राजनीतिक भेला, प्रशासनिक तथा सामाजिक कार्यक्रम को भी रोक लगा दिया है । अगर सार्वजनिक स्थलों में करना ही है तो अधिकतम २५ लोगों की सहभागिता में स्वास्थ्य मापदण्ड पालना कर कार्यक्रम को सम्पन्न करना होगा । सीसीएमसी निर्णय अनुसार माघ ३ गते से कार्यालय, होटल, रेष्टुरेण्ट, सिनेमा हल, रंगशाला, हवाई यात्रा आदि क्षेत्र में प्रवेश करनेवालों को वैक्सिन कार्ड अनिवार्य है ।

