Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश 1 का उद्योगी व्यपारियो ने किया क्षतिग्रस्त मीरगंज पुल को ले विदेश मंत्री को ज्ञापन

 

माला मिश्रा बिराटनगर । नेपाल का प्रतिष्ठित मोरंग व्यपार संघ का अध्यक्ष प्रकाश मूंदड़ा के नेतृत्व उद्योगी नवीन रिजाल, महेश जाजू सहित शिष्टमंडल सोमबार को राजधानी काठमांडू पहुच विदेश मंत्री डॉ नारायण खड़का से मिलकर विहार के अररिया जिला के जोगबनी स्थित क्षतिग्रस्त मीरगंज पुल के कारण आयात निर्यात ठप रहने को ले ज्ञापन पत्र सौप समस्या का सामाधन का मांग किया है ।अपने ज्ञापन पत्र में कहा है ,जोगबनी नाका जोड़ने वाला भारत का बथनाहा स्थित मीरगंज पुल अभी क्षतिग्रस्त हो गया है जिसकी वजह से मालवाहक सवारी साधन का आवागमन बंद है उसके प्रति इस संघ का गंभीर ध्यान आकर्षण हुआ है ।
इस पुल के द्वारा आवागमन बंद होने से नेपाल तथा मोरंग सुनसरी आर्थिक जरूरतों के लिए आने वाला खाने का सामान दैनिक उपभोग की वस्तु पेट्रोलियम पदार्थ दवाई सहित कई अन्य प्रकार का सामान आने वाला सवारी साधन अपने सही गंतव्य पर नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे सामान की सुरक्षा और उसकी क्वालिटी में फर्क पड़ रहा है।
खर्च बहुत अधिक बढ़ गया है और विराटनगर भंसार कार्यालय का दैनिक 19 करोड़ से अधिक राजस्व संकलन में भी प्रभाव पड़ा है ।हम आपको इसकी जानकारी कराते हैं।
यदि ऐसी अवस्था रही तो भविष्य में उद्योग व्यवसाय के लिए आवश्यक सामानों का अभाव हो जाएगा। नेपाल में इसका चौतफी प्रभाव पड़ेगा।
इसलिए इसका तत्काल ही निराकरण करना आवश्यक है। भारत सहित दूसरे मुल्क से जो सामान नेपाल मालवाहक सवारी साधन के द्वारा आता है वह अररिया जिला का अररिया कुर्साकाटा जोगबनी मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में संचालन में लाने के लिए आपसे पहल का अनुरोध करते है ।
खराब अवस्था वाले मीरगंज पुल को तत्काल मरम्मत करवाया जाए । अभी के लिए नए पुल का एक लाइन भी कम से कम संचालन में लाया जाए ।तथा भीमनगर भंटाबाड़ी भंसार नाका के द्वारा समेत मालवाहक सवारी साधन को भीतर लाने की व्यवस्था नेपाल सरकार और भारत सरकार द्वारा व्यवस्था कर दी जाए इसके लिए हम मंत्री जी से हार्दिक अनुरोध करते हैं । उद्योगी व्यपारी के शिष्टमंडल में मोरंग व्यपार संघ का पूर्व अध्यक्ष महेश जाजू सहित अन्य लोग मौजूद थे ।

यह भी पढें   आज कापंचांग: आज दिनांक 14 जुलाई 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *