Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भूटान सीमा पर चीन द्वारा संरचना निर्माण काम में तेजी आई

 

दिल्ली ।भूटान के साथ लगी चीन की विवादित सीमा पर संरचनाओं का विकास (China Bhutan border construction) हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन दो मंजिला इमारतों सहित 200 से अधिक संरचनाओं और बस्तियों का तेज गति से निर्माण कर रहा है. इस संबंध में अमेरिकी डेटा एनालिटिक्स फर्म हॉकआई 360 (data analytics firm HawkEye 360) ने सैटेलाइट इमेज जारी की है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भूटान सीमा पर चीनी निर्माण संबंधी तस्वीरों का कई जानकारों ने विश्लेषण किया है. खबरों के अनुसार सैटेलाइट तस्वीरें जारी करने वाली संस्था हॉकआई 360, जमीनी स्तर की गतिविधियों के बारे में खुफिया जानकारी इकट्ठा करती है. हॉकआई 360 ने उपग्रहों की मदद से भूटान सीमा पर चीनी निर्माण की जो तस्वीरें जारी की हैं, दो अन्य विशेषज्ञों ने इनकी जांच की है. इन तस्वीरों के मुताबिक भूटान के साथ लगी सीमा पर चीन ने हाल के दिनों में निर्माण कार्य तेज किया है.
हॉकआई 360 (HawkEye 360) में मिशन एप्लिकेशन निदेशक क्रिस बिगर्स (Chris Biggers china construction on bhutan border) ने बताया है कि भूटान की पश्चिमी सीमा पर चीन काफी समय से निर्माण कर रहा है. साल 2020 से ही चीन संरचनाओं का विकास कर रहा है. सेटेलाइट इमेजरी फर्म कैपेला स्पेस और प्लैनेट लैब्स (Capella Space and Planet Labs) ने चीनी गतिविधियों के बारे में कुछ तस्वीरें जारी की हैं. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि चीन ने इलाके में साफ-सफाई करने के बाद रास्ते का निर्माण किया है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिगर्स ने कहा, सेटेलाइट तस्वीरें दिखाती हैं कि 2021 में भूटान सीमा पर चीन के संरचना निर्माण के काम (Bhutan border Chinese construction) में तेजी आई है उन्होंने कहा कि संभवत: घरेलू उपकरण और आपूर्ति के लिए छोटे ढांचे बनाए गए. उन्होंने कहा कि छोटी संरचनाओं के विकास के बाद नींव रखी गई और फिर इमारतों का भी निर्माण किया गया.
खबरों के मुताबिक चीन ने भूटान सीमा पर जो निर्माण किए हैं, कैपेला स्पेस ने इनकी उपग्रह छवियों को कैप्चर किया है. इनका अध्ययन करने वाले दो अन्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी छह बस्तियां चीन और भूटान के विवादित क्षेत्र में प्रतीत होती हैं. इसमें लगभग 110 वर्ग किलोमीटर का विवादित क्षेत्र भी शामिल है. जानकारों के मुताबिक जिस क्षेत्र में चीन संरचनाओं का विकास कर रहा है, उस रास्ते में संसाधन और स्थानीय मूल आबादी बहुत कम मात्रा में है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भूटान के विदेश मंत्रालय ने चीनी गतिविधियों के बारे में कहा, यह भूटान की नीति है कि वह जनता के बीच सीमा से जुड़े मुद्दों पर बात न करे. मंत्रालय ने इस संबं
इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार और भारतीय रक्षा सूत्र ने कहा कि भूटान सीमा पर निर्माण से पता चलता है कि चीन अपनी महत्वाकांक्षाओं को ठोस रूप देकर सीमा विवाद को अपने दावों के आधार पर हल करने पर आमादा है.
भूटान सीमा पर चीन द्वारा संरचना विकास के संबंध में चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन द्वारा किया जा रहा निर्माण पूरी तरह से स्थानीय लोगों के काम करने और उनके रहने की स्थिति में सुधार करने (improving working and living conditions) के मकसद से किया जा रहा है. मंत्रालय ने कहा, यह चीन की संप्रभुता है कि वह अपने क्षेत्र में सामान्य निर्माण गतिविधियों को अंजाम दे. चीनी मंत्रालय ने भी इस मामले में विस्तृत टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

यह भी पढें   गणेश नेपाली की मृत्यु के बाद काठमांडू के विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *