Fri. Nov 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:- आज दिनांक 13 जनवरी 2022 गुरुवार शुभसंवत् 2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌸🌺🌸🌹
ध्येयः सदा परिभवघ्नमभीष्टदोहं
तीर्थास्पदं शिवविरिंचिनुतं शरण्यम्।
भृत्यार्तिहं प्रणतपाल भवाब्धिपोतं
वन्दे महापुरुष ते चरणारविन्दम्।।
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:-*
*13 जनवरी 2022 गुरुवार*
शुभसंवत् :- 2078
शाके:-1943
याम्यायन याम्यगोल:
ऋतु:- हेमंत
माह:- पौष
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- *एकादशी रात्रि 8:16 तक उपरांत द्वादशी*
नक्षत्र :- कृतिका रात्रि 6:13 तक उपरांत रोहिणी,
योग:- शुभ, दिन में 2:11 तक उपरांत शुक्ल,
करण:- वणिज,
सूर्योदय :- प्रातः 06:43
सूर्यास्त : संध्या 05:17
सूर्य :- *उत्तराषाढ़ नक्षत्रे धनु राशौ च सूर्य:*
चंद्रमा :- *वृष राशौ चन्द्रः*

*आज का राहूकाल*
दोपहर :-1:30 बजे से 3:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:25 तक।
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो दधि खाएं एवं दधि हल्दी चावल का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।

*आज का पर्व त्यौहार, तिथि मुहूर्त व खास:-*
*आज गुरुवार के दिन पुत्रदा एकादशी व्रत में श्री विष्णु और श्री कृष्ण का पूजन एवं सन्तान गोपाल स्तोत्र, विष्णुसहस्त्र नाम का पाठ उत्तम सन्तान सुख, सर्व सिद्धि दायक एवं उत्तम नौकरी आजीविका, सुख सौभाग्य, दायक होगा।*

यह भी पढें   राष्ट्रपति पौडेल ने की गौ पूजा

*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*🌺आज का दैनिक राशि फल:-🌺*

🐏मेष
आज व्यापार में वृद्धि के योग हैं। ब्याज या कमीशन या बाहरी में से मिलने वाले पैसे आपके भंडार में वृद्धि करेंगे। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति असावधानी न बरतें। खान-पान और वाणी व्यहवार में संयम बरतें।

🐂वृष
आज प्रसन्नता बनी रहेगी।
सबसे प्रेम करने और प्रेम पाने के लिए बेहतर दिन है। विजातीय आकर्षण रहेगा। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा आज घर, ऑफिस, कार्यक्षेत्र एवं मित्रों से किसी प्रकार का विवाद न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

👫मिथुन
आज धार्मिक स्थल की यात्रा होगी और भाग्योदय के प्रसंग भी बनेंगे। नौकरी व्यापार में नई परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। आज बड़ा निवेश करने से बचें, साथ ही पैसों की सुरक्षा को लेकर ज्यादा चिंता न करें।

यह भी पढें   मकवानपुर माइक्रोबस दुर्घटना अपडेट – १० लोगों की मृत्यु, ५ गंभीर रुप से घायल

🦀कर्क
आज उच्च अधिकारियों को आपके कार्य से प्रसन्नता हो सकती है और वे आपको प्रोत्साहित कर सकते हैं। घर पर भी माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्य व्यवसाय में मेहनत के अनुरूप लाभ होगा। आज किसी व्यक्ति की जमानत न लें।

🐅सिंह
आज घर परिवार एवं समाज मे एक दूसरे का प्रेम सानिध्य पा सकेंगे। आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगी। कार्य व्यवसाय में लाभ के मार्ग प्रसस्त होंगे। दूसरों पर बहुत अधिक निर्भरता नुकसानदेह साबित हो सकती है। दूसरों के निजी मामलों में आप दखल न दें, अन्यथा नुकसान संभव है।

🧕कन्या
आज तन एवं मन से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। परिवार का माहौल सुख-शांति से भरा रहेगा। लाभ के मार्ग जारी रहेंगे। आज शीघ्र पैसा बनाने के तरीकों पर बिना सोच-विचार के कोई कदम न उठाएं।

⚖️ तुला
आज शारीरिक स्वास्थ्य कुछ प्रतिकूल हो सकता हैं। घर पर विश्राम पूर्वक रहें। स्वयं के अवकाश में रहें। लाभ यथावत रहेगा। दोपहर के बाद आनंद और शांति का वातावरण बन जाएगा। आज किसी उल्टे-सीधे कामों का हिस्सा न बनें।

🦂वृश्चिक
आज कार्यक्षेत्र में लाभ व सम्मान मिलेगा। सहयोगियों एवं परिवार जनों के साथ समय आनंद पूर्वक बिताएंगे। आज बड़े-बुजुर्गों की सलाह के बिना कोई पारिवारिक निर्णय न लें। अपने से छोटों पर हावी होने की कोशिश न करें।

यह भी पढें   एनपीएल – कर्णाली याक्स ने लुम्बिनी लायन्स को दिया १०६ रनों का लक्ष्य

🏹धनु
आज धार्मिक यात्रा या दैवीय-दर्शन से लाभ मिल सकता है। विविध क्षेत्रों में लाभ की संभावना है। आज भागीदारी के कार्य में उग्रता से बचें। सोच-विचारकर ही कदम आगे बढ़ाएं।

🐊मकर
आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होने वाला है। व्यवसाय करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कार्य व्यवसाय संतोष जनक रहेगा।आज किसी पर भी आंखें बंद कर भरोसा न करें।

🍯कुंभ
आज शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। प्रसन्नता पूर्वक कार्यों का निर्वहन करें। दिन भर मनोरंजक प्रवृत्ति में आप व्यस्त रहेंगे। आज किसी बड़े निवेश विशेषकर जमीन जायदाद पर जल्दबाजी में फैसला न लें।

🐟मीन
आज गृह संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति में कठिनाई आएगी। पिता या अभिभावकों से वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं।
बड़ों का सम्मान करें।
और बच्चों से प्यार करें तो सफल जीवन का अनुभव करेंगे।
आज अकेलेपन से बचने के लिए गलत साथ का सहारा न लें।

*आभार :—*

*हरि ॐ गुरुदेव..!*
*✒✍🏻 ✒✍🏻*

ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*🌹शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम*🌹*
*रजिस्टार कालोनी , पश्चिम करगहिया रोड कालीबाग बेतिया- 845438 (बिहार)*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com