पृथ्वी नारायण शाह की 300वीं जयन्ती जनकपुरधाम में मनायी गयी
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल को एकीकरण करने वाले शाह वंश के संस्थापक पृथ्वी नारायण साह का 300वीं जयन्ती जनकपुरधाम में मंगलवार को धूमधाम से मनायी गयी। नेपाल राष्ट्रवादी के धनुषा जिला अध्यक्ष प्रकाश राणा के नेतृत्व में गाजा बाजा के साथ पृथ्वी नारायण शाह की प्रतिमा को रथ पर विठा करजूलूस निकाली गयी। जुलूस में शामिल लोग पृथ्वी नारायण शाह अमर रहे की नारेबाजी कर रहे थे। इसी राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी धनुषा द्वारा भी जानकी मंदिर के प्रांगण में पृथ्वी नारायण शाह की 300वीं जयन्ती मनायी गयी। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पृथ्वी नारायण शाह नेपाल को एकीकरण किए।


