Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘मधेस’ प्रदेश नामाकरण विरुद्ध जनकपुरधाम में सांसदों का पुतला दहन

 

जनकपुरधाम, १८ जनवरी । प्रदेश नं. २ का नामकरण ‘मधेस’ होने के विरुद्ध में जनकपुरधाम में मंगलबार (आज) विरोध प्रर्दशन हो गया है । पदर्शनकारियों ने जानकी चौक में मधेस प्रदेश के सांसदों को पुतलना दहन किया है । उन लोगों का कहना है कि ८ जिला को समेट कर बनाया गया प्रदेश को ‘मधेस’ नामाकरण करना ठीक नहीं है । उन लोगों का मानना है कि इससे पहले २२ जिला को मधेस कहा जाता था, लेकिन नामकरण के कारण मधेस ८ जिला में सिमित हो गया है ।
विरोध प्रदर्शन में मधेस आन्दोलन में सहभागी युवाओं की सहभागिता है । युवा नेता सुशील कर्ण के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ है । कर्ण ने कहा कि नामकरण ‘मिथिला भोजपुर’ प्रदेश होना चाहिए था, मधेस का पूर्वी और पश्चिमी भू–भाग को अनदेखा कर बनाया गया प्रदेश को मधेस नामाकरण करना ठीक नहीं है । उन्होंने यह भी कहा कि अगर मिथिला भोजपुरा नामकरण किया जाता तो यहां की सांस्कृतिक पहचान स्थापित हो जाता था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *