‘मधेस’ प्रदेश नामाकरण करना मधेस आन्दोलन प्रति सम्मान व्यक्त करना भी हैः यादव

जनकपुरधाम, १८ जनवरी । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा है कि प्रदेश नं. २ का नामांकरण ‘मधेस’ होना मधेस आन्दोलन प्रति सम्मान व्यक्त करना भी है । प्रदेश नामाकरण तथा स्थायी राजधानी तय होने के बाद आयोजित खुशहाली सभा को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष यादव ने कहा– ‘मधेशी जनता ने जो बलिदान दिया, उन शहीदों का सपना था कि मधेस प्रदेश निर्माण हो सके, आज उक्त सपना साकार हो रहा है, हम लोगों की अनुभूति यही है ।’ उन्होंने यह भी कहा कि मधेश आन्दोलन पहिचान के लिए भी था, मधेस प्रदेश घोषणा होना पहिचान का प्रतिनिधित्व भी है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए भौतिक पूर्वधार तथा यातायात मन्त्री तथा जसपा नेतृ रेणु कुमारी यादव ने कहा कि मधेस प्रदेश घोषणा से मधेसी को आत्मसम्मान मिल रहा है । उन्होंने कहा– ‘मधेस आन्दोलन में सहीद होनेवालों की बलिदानी से ही मधेस प्रदेश स्थापना हुआ है । इससे मधेस आन्दोलन और शहीदों के प्रति सम्मान दिया है ।’

