Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कैलाली में पुल से गिरने से एक की मौत

 

कैलाली, १८ जनवरी । कैलाली जिला गोदावरी स्थित पुल से गिरने से एक की मौत हो गई है । घटना सोमबार शाम की है । लकडी से निर्मित गोदावरी पुल में ३९ वर्षीय रुपराज भाट फोटों खिचने के लिए पहुँच गए थे । अछाम स्थायी निवासी भाट सेल्फी लेते वक्त पुल से गिर गए थे । गम्भीर घायल भाट को उपचार के लिए सेती प्रदेशिक अस्पताल पहुँचाया गया था । लेकिन उपचार के दौरान ही उन्होंने दम तोड दिया है ।
कैलाली पुलिस प्रवक्ता डीएसपी वेद प्रकाश जोशी के अनुसार घटना संबंधी अनुसंधान जारी है । बताया गया है कि काम विशेष से भाट अछाम से कैलाली आए थे । जोशी ने कहा कि भाट नेपालगंज से अछाम की ओर से जाना चाहिए था, लेकिन बीच रास्ते में ही क्यों उतर गये, इसके संबंध में भी अनुसंधान हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *