Thu. Jul 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आगामी वैशाख महिना में स्थानीय चुनाव के लिए सत्ताधारी गठबंधन के बीच सहमति

 
सांकेतिक तस्वीर

काठमांडू, १८ जनवरी । सत्ता साझेदार राजनीतिक दलों के बीच आगामी वैशाख महिना में स्थानीय सरकार की चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सहमति बनी है । प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में आज मंगलबार सत्ताधारी गठबंधन से आबद्ध नेताओं के बीच यह सहमति बनी है ।
लेकिन बैठक में सत्ताधारी गठबन्धन के शीर्ष नेता तथा जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव और नेकपा एकीकृत समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल सहभागी नहीं थे । जिसके चलते सिर्फ सौद्धान्तिक विषय में चर्चा हुई है, चुनाव की तिथि तय नहीं हो पाई है । बताया गया है कि इसके संबंध में अधिक गृहकार्य आगामी बैठक से तय की जाएगी । अगले बैठक आगामी बिहिबार के लिए तय है ।
बैठक के बाद सरकार के प्रवक्ता एवं सूचना तथा प्रविधि मन्त्री ज्ञानेन्द्र बहादुर कार्की ने कहा कि आगामी बिहिबार मन्त्रिपरिषद् की नियमित बैठक है, उसी दिन चुनाव संबंधी तिथि तय होने की संभावना भी है ।
स्मरणीय है, निर्वाचन आयोग ने इससे पहले ही आगामी वैशाख १४ और २२ गते स्थानीय चुनाव सम्पन्न करने के लिए सरकार को सुझाव दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *