पट्रोलियम पदार्थ में फिर मूल्य वृद्धि
काठमांडू, २० जनवरी । नेपाल आयल निगम ने फिर पेट्रोलिय पदार्थ में मूल्य वृद्धि की है । निगम ने पेट्रोल, डिजल और मिट्टीतेल में पूर्व मूल्य में ३ रुपये + किया है । नयां मूल्य अनुसार अब पेट्रोल की मूल्य प्रति लिटर १३९, डिजल और मिट्टीतेल प्रतिलिटर १२२ रुपये है । इसीतरह हवाई इन्धन (आन्तरिक) में ५ रुपये वृद्धि कर १०६ बनाया गया है । निगन मे पिछली बार गत कार्तिक २४ गते मूल्य समायोजन किया था ।
निगम ने कहा है कि चालू आर्थिक वर्ष की ६ महीनों की अवधि में निगम को १९ अरब २६ करोड घाटा हो चुका है । यह भी कहा है कि नयां मूल्य अनुसार भी निगम घाटे में ही रहेगी ।

