वीरगंज के साथ हरदम धोका हो रहा है, गद्दारों को पहचान और फर्दाफास होना चाहिएः यादव
वीरगंज, २० जनवरी । संघीय संसद् प्रदीप यादव ने कहा है कि वीरगंज के साथ हरदम धोका होता आ रहा है । बलिदानी दिवस के अवसर पर जनता समाजवादी पार्टी पर्सा द्वारा बुधबार आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि मधेस प्रदेश की स्थायी राजधानी वीरगंज ना होने के पीछे प्रदेशसभा में सहभागी सभी राजनीतिक पार्टियों की राष्ट्रीय अध्यक्ष जिम्मेदार है । उनका कहना है कि मधेस आन्दोलन के क्रम में वीरगंज को स्थायी राजधानी बनाने की बात हुई थी, लेकिन आज वीरगंज के साथ धोका देकर जनकपुरधाम को स्थायी राजधानी बनाई गई ।
घण्टाघर चौक में निर्मित मधेसी शहीदों की स्मारक में माल्र्यापण करते हुए सांसद् यादव ने कहा– ‘आन्दोलन और बलिदानी वीरगंज ने की, लेकिन राजधानी जनकपुर को दी गई । इसतरह पर्सा जिला और वीरगंज के साथ गद्दारी हुई है, गद्दारों को पहचान कर फर्दाफास करना चाहिए ।’ उन्होंने यह भी कहा कि आज के दिन मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत के ऊपर दोषारोपण हो रहा है, लेकिन यह गलत है । उन्होंने कहा कि इसमें मुख्यमन्त्री को दोषारोपण करना ठीक नहीं है । उन्होंने आगे कहा– ‘राजधानी संबंधी निर्णय क्याबिनेट से नहीं, प्रदेशसभा से होता है, इसमें मुख्यमन्त्री को दोषारोपण करना उचित नहीं है ।’
मुख्यमन्त्री राउत के घर में पत्थरबाजी करनेवालों से उन्होंने कहा कहा– ‘अगर पत्थरबाजी करना ही है तो अपने–अपने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर में जाकर करना चाहिए, क्योंकि राजधानी बनाने के लिए उन लोगों ने ही आदेश दिया है, मुख्यमन्त्री ने नहीं ।’
मधेस नाम के संबंध में उन्होंने कहा कि मधेसी शहीदों का आशंकि सपना पूरा हुआ है । उन्होंने आगे कहा– ‘हम लोगों ने पहचान के लिए संघर्ष किया था, मधेस नाम से कम से कम मधेस में आंशिक पहचान स्थापना हुआ है । आज ८ जिलों का मधेस प्राप्त हुआ है, अब २२ जिलों का मधेस निर्माण के लिए संघर्ष शुरुआत होनेवाला है ।’
पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेशसभा सदस्य मंजुर अन्सारी के अध्यक्षता में सम्पन्न श्रद्धाञ्जली कार्यक्रम में पार्टी के केन्द्रीय सदस्य एवम् पूर्वमन्त्री करिमा बेगम, केन्द्रीय सदस्य वीरेन्द्र यादव, जनार्दन यादव, प्रदेश सदस्य सलाउदिन अहमद, वीरेन्द्र यादव, प्रदेश सदस्य तथा प्रदेशसभा सदस्य जनत अन्सारी, वीरगञ्ज महानगर कमिटी के अध्यक्ष ईश्वर यादव, जिला उपाध्यक्ष बासुदेव यादव, समाजवादी विद्यार्थी संघ ठाकुरराम बहुमुखी क्याम्पस इकाई कमिटी अध्यक्ष हरेन्द्र यादव, जिला कमिटी सदस्य जैसे व्यक्तित्व की उपस्थिति थी ।

