Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बलिउड निर्देशन में नेपाली युवा निर्देशक

 

लम्बे समय से नेपाली चलचित्र के निर्देशन करते आ रहे युवा निर्देशक बरुण अधिकारी ने बलिउड के गीत का नेपाल में निर्देशित किया। मुकेश पाण्डे श्रीवास्तव के स्वर में रहे एल्बम में समावेश किए गए गीत ‘आप को देख कर हम दिवाने हुए’ बोल के गीत को अधिकारी ने काठमांडू के पशुपति मन्दिर परिसर में छायांकन किया। उक्त विडियो में विश्व भ्रमण कर रहे वीरेश दाहाल, उल्टी दिशा में साइकिलिङ करते हुए विश्व भ्रमण कर रहे है। उने साथ में मोनिका दाहाल ने अभियन किया है।
करीब आधा दर्जन से ज्यदा नेपाली चलचित्र निर्देशन के सफल निर्देशक रहे अधिकारी का यह पहला हिन्दी निर्देशन है। यह अवसर पाने पर वे बहुत ही खुश है। उन्होंने कहा कि नेपाल की नेपाल की पर्यटकीय क्षेत्र को प्रचार-प्रसार के लिए भी इस गीत का सुटिङस्पोर्ट पशुपति मन्दिर को चुना गया है। जिससे नेपाली पर्यटन विकास के लिए कुछ योगदान हो सकता है। उनका दावा है कि इस का छांयाकन अन्य हिन्दी फिल्मों से कम नहीं है।Barun-Adhikari
गीत में नेपाली कला-संस्कृति को भी समेटने का प्रयास किया गया है। विडियो के नायक दाहाल ने इससे पहले ‘ब्याड व्वाई’ नामक चलचित्र में अभिनय किया है। उक्त विडियो का छायांकनकर्ता सागर गौतम है। निर्देशक अधिकारी ने बताया कि विडियो का रिलिज भारत और नेपाल दोनों जगह एक ही साथ किया जाएगा।      – सिर्जना थापा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *