Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज उच्च स्तरीय राजनीतिक समन्वय समिति का बैठक

 

काठमांडू, २१ जनवरी । सत्ताधारी राजनीतिक पार्टी संबंध उच्च स्तरीय राजनीतिक समन्वय समिति का बैठक आज के लिए फिर तय हुआ है । प्राप्त सूचना अनुसार प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में आज अपरान्ह के लिए बैठक तय है । संचार मन्त्री तथा सरकार के प्रवक्ता ज्ञानेन्द्र बहादुर कार्की के अनुसार आगामी चुनाव संबंधी विषयों में विचार–विमर्श करने के लिए बैठक बुलाया गया है ।
सत्ता गठबन्धन में आबद्ध दलों के बीच पहले स्थानीय चुनाव करवाना है या संसदीय चुनाव ? इस विषय को लेकर मतभेद है । माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल पहले संसदीय चुनाव कराने के पक्ष में हैं, लेकिन प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा स्थानीय चुनाव कराने के पक्ष में हैं । संविधानतः स्थानीय चुनाव होना भी आवश्यक है । शीर्ष नेताओं के बीच यस विषय में मतभेद होने के कारण कल बिहिबार के लिए तय बैठक स्थगित हुआ था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *