Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल की  महिला बस ड्राइवर रूबिका करा रही नेपाल-भारत यात्रा

 

भारत में नेपाली महिला बस ड्राइव करते हुए - Dainik Bhaskar

नेपाल की  महिला बस ड्राइवर रूबिका अब नेपाल के लोगों को भारत यात्रा कराएगी। इस लिए रूबिका नेपाल से गोआ तक के सफर के लिए बस से निकली है। करीब 2,200 किमी के सफर के लिए महिला नेपाल से रवाना हो गईं हैं। वो अभी सिर्फ रास्तों का मुआयना और रूट देखने के लिए आई हैं। रुबिका के साथ सिर्फ दो सहयोगी हैं। सात साल से कर रही है ड्रायवरी रूबिका का कहना है कि वह नेपाल में सात साल से ड्रायवरी कर रही हैं। अब भारत की सड़कों पर भी नेपाल-भारत बस सेवा के माध्यम से यात्रियों को वहां से भारत और भारत से नेपाल ले जाएंगी। जल्द शुरू होगी एक नई बस रुबिका ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही नेपाल और भारत के बीच जल्द एक बस चालू होने वाली है। वह उस बस पर बतौर चालक सेवाएं देगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *