Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अवैध मदिरा के साथ भारतीय नम्बर की महिन्द्रा बोलेरो गाडी बरामद

 

 

रौतहट स्थित सशस्त्र प्रहरी ने अवैध मदिरा के साथ भारतीय नम्बर की महिन्द्रा बोलेरो गाडी बरामद किया है। चोरी छुपे रौतहट से विभिन्न ब्रान्ड का मदिरा लेकर भारत जा रहे बीआर ०१ टिए २६२९ नम्बर का बोलेरो को सिमावर्ती क्षेत्र से सशस्त्र प्रहरी ने नियन्त्रण में  लिया है।

विशेष सूचना के आधार में सशस्त्र प्रहरी ११ नम्बर हेक्वा गौर से परोहा नगरपालिका ७ नरकटिया गाँव के नजदीक से  गुरुवार की शाम अवैध मदिरा के साथ उक्त बोलेरो नियन्त्रण में लिया गया है ।

यह भी पढें   देवानगंज में हुई सांप्रदायिक झड़प और सुरक्षा कार्रवाई को लेकर रास्वपा के दो सांसदों के बीच विवाद

बरामद मदिरा तथा भारतीय नम्बर की बोलेरो गाडी सहित का कुल १३ लाख, ३६ हजार,७२० रुपया जिला भन्सार कार्यालय गौर में जमा करने की बात सशस्त्र प्रहरी बल ११ नम्बर हेक्वा रौतहट ने बताई है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com