धनुषा में मास्क नहीं पहनने वालों १०० रुपये का जुर्माना
धनुषा, २१ जनवरी । धनुषा जिला जिला प्रशासन ने मास्क नहीं पहननेवालों को १०० रुपये का जुर्माना लगाने की तैयारी की है । प्रमुख जिला अधिकारी सुरेन्द्र पौडेल ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण की जोखिम बढ़ती जा रही है, तब भी लोगों में सेचतना का अभाव है, मास्क बिना ही सार्वजनिक स्थलों में जाते हैं, इसीलिए मास्क बिना सार्वजनिक स्थलों जानेवालों को १०० रुपये जुर्माना का अभियान शुरु होने जा रहा है ।
प्रमुख जिला अधिकारी पौडेल ने कहा कि शुक्रबार और शनिबार चेतनामूलक कार्यक्रम संचालन किया जा रहा है, उसके बाद भी अगर कोई मास्क बिना ही चलते हैं तो उनको जुर्माना की जाएगी । अभियान अन्तर्गत शुक्रबार जिला के विभिन्न क्षेत्र में सूचना प्रवाह करते हुए मास्क वितरण का कार्यक्रम भी किया गया । विशेषतः जनकपुरधाम के मुख्य शहरी क्षेत्र में मास्क पहनने के लिए जनचेतनामुलक कार्यक्रम आयोजन किया गया । बताया गया है कि आइतबार से मास्क बिना चलनेवालों के ऊपर कारवाही शुरु की जाएगी ।

