मौलापुर के मेयर ने कलाकारों को दिया स्मार्ट मोबाइल फोन

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । मौलापुर नगरपालिका के मेयर रिना कुमारी शाह ने शुक्रवार को लेखक, गायक, संगीतकार, अभिनेता को स्मार्ट मोबाइल फोन दिए। इस अवसर पर मेयर रिना कुमारी शाह ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी युग देश दुनिया से जुड़ने के लिए स्मार्ट मोबाइल फोन की जरूरत है। मोबाइल उपलब्ध होने से वे कला को और विकसित कर सकेंगे।

