Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल-भारत सीमा पर दो स्मगलर, आठ लाख नेपाली रुपया एवं चाइनिज मोबाइल सहित गिरफ्तार

 

सुपौल जिले के वीरपुर से लगी नेपाल-भारत सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) की 45वीं बटालियन ने शुक्रवार की सुबह दो अलग-अलग तस्करों से करीब आठ लाख नेपाली मुद्रा व 56 चीनी मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस सिलसिले में दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। एक मोटर साइकिल भी जब्त की गई है। एसएसबी की 45वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार ने बताया कि एक कारोबारी के बड़ी मात्रा में नेपाली मुद्रा के साथ सीमा स्तंभ संख्या 206/01 के समीप भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की सूचना मिली थी।

यह भी पढें   जिंदगी - कभी गीत, कभी कहानी और कभी अनसुलझा रहस्य : बिमल सरार्फ

उसके आधार पर शैलेशपुर सीमा चौकी के गेट पर सब इंस्पेक्टर सरस्वती कुमार के नेतृत्व में तैनात जवानों ने सीमा चौकी के रास्ते से आने-जाने वाले व्यक्तियों की गहन तलाशी लेनी शुरू कर दी। उसी दौरान नेपाल प्रभाग से एक थैले के साथ भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते एक व्यक्ति को रोका गया। संदेह के आधार पर उसके झोले की तलाशी लेने पर उसमें सात लाख चौरानवे हजार नेपाली मुद्रा बरामद की गई। बरामद नेपाली मुद्राओं में 1000 के 300 तथा 500 के 988 नोट थे। गहन पूछताछ से ज्ञात हुआ कि वह व्यक्ति वह राशि अवैध रूप से खरीद-फरोख्त के लिए भारतीय प्रभाग में ले जा रहा था। उस व्यक्ति व जब्त नेपाली मुद्रा को भीमनगर कस्टम कार्यालय के सुपुर्द कर दिया गया। उस तस्कर की पहचान सुपौल जिले के वीरपुर थाने के भगवानपुर गांव के अब्दुल जब्बर के पुत्र इमरुल कैश (27) के रूप में हुई है।

यह भी पढें   मैं सभापति थापा से विचार विमर्श के लिए सलाह कर रहा हूँ – देउवा

56 चाइनीज मोबाइल के साथ तस्कर गिरफ्तार

जानकारी देते हुए आलोक कुमार ने बताया कि मोबाइल के साथ पकड़े गए तस्कर की पहचान जिले के कुनौली गांव के विष्णु कुमार के रूप में हुई है। उसके पास से माइक्रोमेक्स के 15, आईटेल के 33 पीस, तंबो के 08 कुल 56 मोबाइल बरामद हुए हैं। इनके अलावा उसकी मोटर साइकिल भी जब्त की गई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com