Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल-भारत रेल परियोजना का दूसरा फेज कुर्था से बिजलपुरा तक रेल लाइन निर्माण कार्य पूरा

 

 

नेपाल-भारत रेल परियोजना का दूसरा फेज कुर्था से बिजलपुरा तक 18 किमी तक रेल लाइन बिछाने समेत सभी निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। अब इसे नेपाल को हैंडओवर करने की तैयारी भारत सरकार कर रही है। दूसरे फेज का हैंडओवर लेने से पहले सरकार सरकार का रेल विभाग इसका निरीक्षण करेगी। नेपाल रेलवे ने बिजलपुरा स्टेशन का नया नाम भंगहा रखा है। जिसके लिए नेपाल सरकार को पत्र लिखा गया है। जल्द ही दूसरे फेज का निरीक्षण होने की उम्मीद की जा रही है। कुर्था से बिजलपुरा के बीच तीन स्टेशन व दो हॉल्ट का निर्माण किया गया है। इसमें कुर्था, पिपराढ़ी व बिजलपुर स्टेशन है जबकि लोहरपट्टी व सिंगयाही हॉल्ट बनाया गया है।

यह भी पढें   भैरहवा और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के संचालन के लिए कूटनीतिक पहल जारी : वित्त मंत्री

दो फेज में 52 किमी रेलवे लाइन का निर्माण पूरा

भारत सरकार के द्वारा नेपाल में किया जा रहा रेलवे लाइन का निर्माण जयनगर से जयनगर—वर्दीवास तक 69.8 किमी किया जा रहा है। पहले फेज में जयनगर से कुर्था तक 34 किमी तक का निर्माण पहले ही पूरा हो गया है। अब दूसरे फेज कुर्था से बिजलपुरा तक 18 किमी का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।

तीसेर फेज के लिए नेपाल से जमीन मिलने का इंतजार

यह भी पढें   असार के तीसरे सप्ताह से सुकुमवासियों को लालपुर्जा वितरण शुरू होगा

अधिकारियों के अनुसार तीसरे फेज में कुर्था से बिजलपुरा तक रेल लाइन का निर्माण किया जाना है। जो करीब 17.80 किमी की है। इसके लिए नेपाल सरकार को जमीन उपलब्ध कराना है जो अभी तक निर्माण एजेंसी को उपलब्ध नहीं कराया गया है। जमीन उपलब्घ होने के बाद तीसरे फेज का निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाएगा। तीसरे फेज में दो स्टेशन बिजलपुरा,वर्दीवास है जबकि एक हॉल्ट रामनगर है।

भारत—नेपाल रेल परियोजना का दूसरा फेज भी पूरा कर लिया गया है। जो कुर्था से बिजलपुरा तक है। नेपाल सरकार को रेल लाइन का निरीक्षण करना है इसके लिए उन्हें पत्र लिखा गया है। निरीक्षण कार्य पूरा होने के बाद दूसरे फेज को नेपाल सरकार को हैंड ओवर कर दिया जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *