Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेस प्रदेश में गुणस्तरीय शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा की अभाव हैः यादव

 

धनुषा, २८ जनवरी । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के अध्यक्ष तथा पूर्व उप–प्रधानमन्त्री उपेन्द्र यादव ने कहा है कि मधेश प्रदेश में आज गुणस्तरीय शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा की अभाव है । उन्होंने यह भी कहा कि देश को समृद्ध बनाने के लिए गुणस्तरीय शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा की आवश्यकता है, जो आज कम है । बिहिबार धनुषा जिला लक्ष्मीनिया गांवपालिका में निजी क्षेत्र से निर्मित सेन्ट्रल अस्पताल का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि गुणस्तरीय शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा वृद्धि के लिए निजी क्षेत्र का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है ।
अध्यक्ष यादव ने कहा कि देश को समृद्ध बनाना है तो अब तीनों तह की सरकार को निजी क्षेत्र के साथ सहकार्य कर आगे बढ़ना होगा । उन्होंने यह भी कहा कि जब वह स्वास्थ्य मन्त्री थे, उन्होंने ही नयां स्वास्थ्य नीति लाया है, जिसके चलते आज हर पालिका में अस्पताल निर्माण हो रहा है । उन्होंने आगे कहा– ‘आज भी मधेश प्रदेश में गुणस्तरीय शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा का अभाव है । ऐसी अवस्था में निजी क्षेत्र से अस्पताल निर्माण होना खुशी की बात है । अब मिथला क्षेत्र शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा का केन्द्र बनना चाहिए ।’
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए लक्ष्मीनियाँ गांवपालिका के अध्यक्ष विन्देश्वर यादव ने कहा कि सेन्ट्रल अस्पताल संचालन में आने के बाद लक्ष्मीनियाँ आसपास रहे पाँच गांवपालिका निवासी सर्वसाधारण लाभान्वित हो सकते हैं । सेन्ट्रल अस्पताल संचालक समिति के अध्यक्ष विजय झा की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में स्थानीय राजनीतिज्ञ, बुद्धिजिवी आदियों की उपस्थिति रही थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *